इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 5 दोस्तों के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। घटना 8 अगस्त की रात इंदौर-देवास बायपास पर हुई, जब पांच दोस्त पार्टी के बाद कार से घूमने निकले थे और सड़क किनारे रुककर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान CG-07 नंबर की कार से करीब पांच युवक वहां पहुंचे और दोस्तों से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला किया और कार का कांच भी फोड़ दिया।शिकायतकर्ता विनोद रघुवंशी के मुताबिक, मारपीट के दौरान दीपक के पैर पर रॉड से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी विनोद और लोकेश के मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।पुलिस ने केस दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल कार और लूटे गए मोबाइल की जांच शुरू की। कार नंबर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की कड़ी भिलाई तक पहुंची। कार शास्त्री नगर निवासी बिट्टू साहू के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। इसके बाद क्षिप्रा पुलिस की टीम भिलाई पहुंची और बिट्टू के घर के आसपास घेराबंदी की।शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गए थे और लौटते समय बायपास पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब बिट्टू साहू और उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। मामले में भिलाई की छावनी पुलिस से भी मदद ली जा रही है।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 5 दोस्तों के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। घटना 8 अगस्त की रात इंदौर-देवास बायपास पर हुई, जब पांच दोस्त पार्टी के बाद कार से घूमने निकले थे और सड़क किनारे रुककर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान CG-07 नंबर की कार से करीब पांच युवक वहां पहुंचे और दोस्तों से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला किया और कार का कांच भी फोड़ दिया।
शिकायतकर्ता विनोद रघुवंशी के मुताबिक, मारपीट के दौरान दीपक के पैर पर रॉड से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी विनोद और लोकेश के मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने केस दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल कार और लूटे गए मोबाइल की जांच शुरू की। कार नंबर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की कड़ी भिलाई तक पहुंची। कार शास्त्री नगर निवासी बिट्टू साहू के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। इसके बाद क्षिप्रा पुलिस की टीम भिलाई पहुंची और बिट्टू के घर के आसपास घेराबंदी की।
शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गए थे और लौटते समय बायपास पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब बिट्टू साहू और उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। मामले में भिलाई की छावनी पुलिस से भी मदद ली जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *