छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व हरेली तिहार का आयोजन बुधवार 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में होने वाले इस विशेष आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री हल-नांगर समेत खेती-किसानी से जुड़े कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग और कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश के रूप में सजाया जाएगा, जहां पारंपरिक कृषि उपकरणों, लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जुड़े प्रतीकों को प्रदर्शित किया जाएगा।हरेली के मौके पर गेड़ी चढ़ने के साथ ही पारंपरिक खेलों और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और कृषि संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।हरेली पर्व किसानों और खेती-किसानी से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन किसान अपने हल-नांगर और कृषि उपकरणों की साफ-सफाई कर पूजा करते हैं और अच्छी फसल, सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। सरकार के इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और ग्रामीण संस्कृति से जोड़ना भी है।
छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व हरेली तिहार का आयोजन बुधवार 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में होने वाले इस विशेष आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री हल-नांगर समेत खेती-किसानी से जुड़े कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग और कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश के रूप में सजाया जाएगा, जहां पारंपरिक कृषि उपकरणों, लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जुड़े प्रतीकों को प्रदर्शित किया जाएगा।
हरेली के मौके पर गेड़ी चढ़ने के साथ ही पारंपरिक खेलों और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और कृषि संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
हरेली पर्व किसानों और खेती-किसानी से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन किसान अपने हल-नांगर और कृषि उपकरणों की साफ-सफाई कर पूजा करते हैं और अच्छी फसल, सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। सरकार के इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और ग्रामीण संस्कृति से जोड़ना भी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *