दुर्ग। आगामी तीन महीनों में शिव महापुराण, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े आयोजनों को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।बैठक में पूर्व की यातायात कार्रवाई, टैंगो टीम, अतिक्रमण हटाने की मुहिम, यातायात जन-जागरूकता अभियान और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग की समीक्षा की गई। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख मार्गों, आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।एसएसपी ने शराबी वाहन चालकों, सड़क पर स्टंट करने वालों, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों, बिना नंबर या अस्पष्ट नंबर वाले वाहनों और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नो-एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी कार्रवाई होगी। 15 अगस्त के दौरान स्टंट करने वाले वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।सड़क हादसों वाले ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान और आवश्यक सुधार कराने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों को ईमानदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
दुर्ग। आगामी तीन महीनों में शिव महापुराण, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े आयोजनों को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
बैठक में पूर्व की यातायात कार्रवाई, टैंगो टीम, अतिक्रमण हटाने की मुहिम, यातायात जन-जागरूकता अभियान और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग की समीक्षा की गई। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख मार्गों, आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने शराबी वाहन चालकों, सड़क पर स्टंट करने वालों, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वालों, बिना नंबर या अस्पष्ट नंबर वाले वाहनों और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नो-एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी कार्रवाई होगी। 15 अगस्त के दौरान स्टंट करने वाले वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
सड़क हादसों वाले ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान और आवश्यक सुधार कराने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों को ईमानदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
Your email address will not be published. Required fields are marked *