कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 मौतें और 570 घायल; 86 इमारतें ढहीं

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 132 लोगों की मौत और करीब 570 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। भूकंप के कारण देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है।

सबसे ज्यादा तबाही परेरा शहर में बताई जा रही है, जहां अकेले 60 लोगों की मौत हुई। भूकंप के तेज झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। चोको और रिसाराल्डा क्षेत्रों में भी भारी नुकसान की सूचना है।

रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र चोको इलाके में सैन जोसे डेल पालमार के पास था और इसकी गहराई करीब 107 किलोमीटर बताई गई है। हालात को देखते हुए 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया और पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बोगोटा से प्रभावित इलाकों में 100 रेस्क्यूकर्मी भेजने की तैयारी है। राहत सामग्री के लिए छह कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। राष्ट्रपति ने इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाकर राहत-बचाव अभियान की निगरानी शुरू कर दी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *