दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर तेंदुए का शिकार, खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर के धौड़ाई वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने तेंदुए के शिकार और खाल की तस्करी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान गायतापारा सड़क किनारे दो बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई, जिसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई 8 अगस्त को की गई। जब्त की गई तेंदुए की खाल की लंबाई 184 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। मामले में परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही दो बाइक भी जब्त की गई हैं। जब्त वाहनों के नंबर CG-21-J-4096 और CG-21-J-0920 बताए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान सोनूराम कचलाम (39), पुनीत कुमार बघेल (32) और जमधर पोटाई (50) के रूप में हुई है। तीनों धौड़ाई के तारागांव क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

वन विभाग ने तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *