BSP में लोको पायलट की नौकरी का झांसा, 5.30 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख 30 हजार रुपये की कथित ठगी के मामले में उतई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शिकायतकर्ता समेत करीब 10 से 15 लोगों को BSP में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर अपने विश्वास में लिया था।

पुलिस के अनुसार तालपुरी निवासी 39 वर्षीय दीपक कुमार देवदास ने 8 अगस्त 2026 को थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम डुण्डेरा निवासी 26 वर्षीय चन्द्रप्रकाश साहू ने BSP में लोको पायलट की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 5.30 लाख रुपये लिए। तय समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर टालमटोल की गई, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

जांच के बाद उतई पुलिस ने अपराध क्रमांक 416/2026 के तहत धारा 318(2) BNS में मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे 9 अगस्त को गिरफ्तार किया। उसके बैंक खाते और मोबाइल फोन को जब्त कर लेनदेन समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *