झारखंड बंद के बीच AVBP का विधानसभा घेराव, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

रांची। झारखंड विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज AVBP ने विधानसभा घेराव शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास बड़ी संख्या में जुटे, जहां पुलिस उन्हें हिरासत में लेने पहुंची। इसके बाद कई कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और कुछ पुलिस वैन के आगे बैठकर उसका रास्ता रोकते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान टायर जलाने की भी खबर है।

इधर, भाजपा ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। भाजपा के मुताबिक बंद सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक रहेगा। रांची समेत कई इलाकों में कार्यकर्ताओं ने सड़कें रोकने और टायर जलाने का प्रयास किया। कुछ जिलों में दुकानों को बंद कराने की भी तस्वीरें सामने आई हैं।

भाजपा का आरोप है कि JMM सरकार ने छात्रों की मांगों पर बातचीत करने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कराया। छात्रों ने PSC-SSC में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया था। दावा है कि विधानसभा घेराव के दौरान 100 से ज्यादा छात्र घायल हुए, जबकि करीब 14 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

सरकार और छात्रों के बीच तीन दौर की बातचीत बेनतीजा रही। सरकार ने 9 में से 6 मांगें मानने की बात कही है, जबकि छात्र अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे बातचीत की मांग कर रहे हैं।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *