मौदहापारा में कर्ज के दबाव का मामला: महिला की हालत बिगड़ी, 2 आरोपी हिरासत में; पूछताछ जारी

रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर एक महिला की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला को कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में आमीन उर्फ मीठा और असलम उर्फ पप्पा को हिरासत में लिया है। दोनों से कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर हुए विवाद के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त को मौदहापारा निवासी रजिया बेगम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार, परिवार की जरूरतों के लिए उन्होंने कुछ लोगों से ब्याज पर रकम ली थी। आरोप है कि मूल रकम और ब्याज चुकाने के बाद भी उनसे लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि कर्ज को लेकर कुछ लोग घर पहुंचकर गाली-गलौज और परेशान करते थे। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शहजादा, गुड्डन दादी समेत अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *