कवर्धा में प्रॉपर्टी विवाद में मारपीट: लकवाग्रस्त बुजुर्ग को नाली में फेंकने का आरोप, मां का हाथ टूटा; भाजपा नेत्री, बेटे-दामाद पर FIR

कवर्धा में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि 5 अगस्त को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी, उनके बेटे वासु तिवारी और दामाद विक्की दुबे उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनके पिता लकवाग्रस्त हैं। आरोप है कि उन्हें घर से घसीटकर बाहर निकाला गया और नाली में फेंक दिया गया। वहीं, मां के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ में चोट आई। घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आने की बात भी कही गई है।

रवि कुमार ने आरोप लगाया कि जब वह घर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उनका यह भी आरोप है कि जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान विक्की दुबे ने दोबारा उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *