दुर्ग के वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा: मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार, 19 मोबाइल जब्त

दुर्ग के जुनवानी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सेंटर का मैनेजर ग्राहकों से पैसे लेता था, जबकि महिला दलाल के जरिए महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 19 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपए नगद और देह व्यापार से संबंधित सामग्री व दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में स्पा मैनेजर तनय सोनी (23), महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32) सहित रूपेन्द्र जंघेल, रितिक सोनी, दिनेन्द्र कुमार सोनी, हेमंत सिन्हा, अविनाश शर्मा उर्फ अभी, आनंद कुमार और अरुण पांडेय शामिल हैं।

पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है। जब्त मोबाइल और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सेंटर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *