बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात ग्राम देवरी के मुक्तिधाम में चार युवक संदिग्ध गतिविधियां करते मिले। मौके पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत तीन लोगों की तस्वीरें रखी मिलीं। इसके अलावा मछली, नींबू, सिंदूर और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद हुई। ग्रामीणों के पहुंचने पर चारों युवक भागने लगे। लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए।पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान ऋषिकेश कुमार, निवासी राजकिशोर नगर बिलासपुर के रूप में की है। सीपत पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मौके से मिली सामग्री के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवक सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने जेल में बंद उसके रिश्तेदार को जमानत दिलाने के लिए श्मशान घाट में तंत्र साधना करने का दावा किया था। रिश्तेदार प्रियांशु बोले के खिलाफ चाकूबाजी का मामला बताया गया है और उसकी जमानत याचिका हाईकोर्ट में लंबित है। पुलिस फरार तीनों युवकों की तलाश और पूरे मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात ग्राम देवरी के मुक्तिधाम में चार युवक संदिग्ध गतिविधियां करते मिले। मौके पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत तीन लोगों की तस्वीरें रखी मिलीं। इसके अलावा मछली, नींबू, सिंदूर और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद हुई। ग्रामीणों के पहुंचने पर चारों युवक भागने लगे। लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए।पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान ऋषिकेश कुमार, निवासी राजकिशोर नगर बिलासपुर के रूप में की है। सीपत पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मौके से मिली सामग्री के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवक सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने जेल में बंद उसके रिश्तेदार को जमानत दिलाने के लिए श्मशान घाट में तंत्र साधना करने का दावा किया था। रिश्तेदार प्रियांशु बोले के खिलाफ चाकूबाजी का मामला बताया गया है और उसकी जमानत याचिका हाईकोर्ट में लंबित है। पुलिस फरार तीनों युवकों की तलाश और पूरे मामले की जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *