दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बीमा प्रीमियम जमा करने के नाम पर 58 वर्षीय स्कूल स्टाफ से 89 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-10 निवासी अनिल कुमार पी. के मुताबिक, 28 जुलाई को उनके मोबाइल पर राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उनकी पत्नी की मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की जानकारी बताते हुए कहा कि दूसरा प्रीमियम 1 लाख 7 हजार 455 रुपए का पेंडिंग है।पॉलिसी की सही जानकारी होने से अनिल को आरोपी पर भरोसा हो गया। इसके बाद ठग ने D2C कोड के जरिए करीब 18 हजार रुपए कम भुगतान होने का झांसा दिया और WhatsApp पर पेमेंट लिंक भेजा। लिंक के जरिए भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराते हुए आरोपी ने एक बैंक खाता नंबर दिया, जिसे मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का खाता बताया गया। अनिल ने Google Pay से 89 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद WhatsApp पर पेमेंट रिसीविंग भी भेजी गई।करीब दो दिन तक पॉलिसी अपडेट नहीं हुई तो अनिल को ठगी का संदेह हुआ। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करने के साथ बैंक को भी सूचना दी। भिलाई नगर पुलिस ने धारा 318(4) BNS के तहत केस दर्ज कर मोबाइल नंबर, WhatsApp अकाउंट, बैंक खाते और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बीमा प्रीमियम जमा करने के नाम पर 58 वर्षीय स्कूल स्टाफ से 89 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-10 निवासी अनिल कुमार पी. के मुताबिक, 28 जुलाई को उनके मोबाइल पर राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उनकी पत्नी की मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की जानकारी बताते हुए कहा कि दूसरा प्रीमियम 1 लाख 7 हजार 455 रुपए का पेंडिंग है।
पॉलिसी की सही जानकारी होने से अनिल को आरोपी पर भरोसा हो गया। इसके बाद ठग ने D2C कोड के जरिए करीब 18 हजार रुपए कम भुगतान होने का झांसा दिया और WhatsApp पर पेमेंट लिंक भेजा। लिंक के जरिए भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराते हुए आरोपी ने एक बैंक खाता नंबर दिया, जिसे मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का खाता बताया गया। अनिल ने Google Pay से 89 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद WhatsApp पर पेमेंट रिसीविंग भी भेजी गई।
करीब दो दिन तक पॉलिसी अपडेट नहीं हुई तो अनिल को ठगी का संदेह हुआ। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करने के साथ बैंक को भी सूचना दी। भिलाई नगर पुलिस ने धारा 318(4) BNS के तहत केस दर्ज कर मोबाइल नंबर, WhatsApp अकाउंट, बैंक खाते और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *