दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चिट्टा और गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। स्मृतिनगर पुलिस चौकी ने खम्हरिया क्षेत्र में 21 वर्षीय हर्ष देव सिंह विज को 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी जुनवानी से खम्हरिया की ओर नशीला पदार्थ लेकर पहुंचा था और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। तलाशी में दो पैकेटों में 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के पास से रेडमी मोबाइल भी मिला। कुल जब्ती करीब 3 लाख 70 हजार रुपए की है।दूसरी कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र की देवार बस्ती में हुई। यहां 30 अप्रैल को गांजा बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था, जबकि महिला आरोपी सविता देवार फरार हो गई थी। करीब चार महीने की तलाश के बाद पुलिस ने 7 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पहले 3 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 69 हजार 550 रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चिट्टा और गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। स्मृतिनगर पुलिस चौकी ने खम्हरिया क्षेत्र में 21 वर्षीय हर्ष देव सिंह विज को 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी जुनवानी से खम्हरिया की ओर नशीला पदार्थ लेकर पहुंचा था और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। तलाशी में दो पैकेटों में 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के पास से रेडमी मोबाइल भी मिला। कुल जब्ती करीब 3 लाख 70 हजार रुपए की है।
दूसरी कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र की देवार बस्ती में हुई। यहां 30 अप्रैल को गांजा बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था, जबकि महिला आरोपी सविता देवार फरार हो गई थी। करीब चार महीने की तलाश के बाद पुलिस ने 7 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पहले 3 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 69 हजार 550 रुपए बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *