राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी वारदात होने से पहले ही डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी देवांश शर्मा (19), सुशांत कुमार पासवान (19) और बिहार निवासी मयंक सिंह (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मयंक इस पूरे गिरोह का मुख्य आरोपी है।आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में तीनों ने खुलासा किया कि वे रात के समय कल्याण ज्वेलर्स में डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। इस गिरोह के दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनमें एक मास्टरमाइंड भी शामिल है।पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोएक्टिव पुलिसिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नए रोड के पास घेराबंदी की। वहां संदिग्ध अवस्था में हथियारों के साथ मौजूद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी वारदात होने से पहले ही डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी देवांश शर्मा (19), सुशांत कुमार पासवान (19) और बिहार निवासी मयंक सिंह (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मयंक इस पूरे गिरोह का मुख्य आरोपी है।
आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में तीनों ने खुलासा किया कि वे रात के समय कल्याण ज्वेलर्स में डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। इस गिरोह के दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनमें एक मास्टरमाइंड भी शामिल है।
पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोएक्टिव पुलिसिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नए रोड के पास घेराबंदी की। वहां संदिग्ध अवस्था में हथियारों के साथ मौजूद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *