रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सहायक अभियंताओं और उप अभियंताओं की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कुल 19 इंजीनियरों के जोन बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार, सहायक अभियंताओं में रश्मि भौमना को जोन-1 से जोन-4, गुलाबचंद्र कर्ष को जोन-4 से जोन-9, आशीष श्रीवास्तव को जोन-6 से जोन-10, रेणुका खूंटे को जोन-9 से जोन-3, फराज फारुकी को जोन-10 से जोन-2, जिज्ञासा जैन को जोन-9 से जोन-7 तथा मनोज साहू को जोन-10 से जोन-9 में पदस्थ किया गया है। वहीं उप अभियंताओं के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।इसके अलावा प्रभारी कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर को प्रधानमंत्री आवास योजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सहायक अभियंता नितिश कुमार झा को जलप्रदाय शाखा और योजना शाखा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप अभियंता शुभम तिवारी को नगर निवेश, जलप्रदाय और योजना शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है। निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सहायक अभियंताओं और उप अभियंताओं की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कुल 19 इंजीनियरों के जोन बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, सहायक अभियंताओं में रश्मि भौमना को जोन-1 से जोन-4, गुलाबचंद्र कर्ष को जोन-4 से जोन-9, आशीष श्रीवास्तव को जोन-6 से जोन-10, रेणुका खूंटे को जोन-9 से जोन-3, फराज फारुकी को जोन-10 से जोन-2, जिज्ञासा जैन को जोन-9 से जोन-7 तथा मनोज साहू को जोन-10 से जोन-9 में पदस्थ किया गया है। वहीं उप अभियंताओं के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।
इसके अलावा प्रभारी कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर को प्रधानमंत्री आवास योजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सहायक अभियंता नितिश कुमार झा को जलप्रदाय शाखा और योजना शाखा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप अभियंता शुभम तिवारी को नगर निवेश, जलप्रदाय और योजना शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है। निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *