दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला व्याख्याता और ई-रिक्शा चालक से हथियार के बल पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जामगांव स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पदस्थ महिला व्याख्याता स्कूल से पढ़ाकर रोज की तरह ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। ग्राम अमेरी और बटंग के बीच हाई स्कूल से करीब 400 मीटर पहले दो नकाबपोश बाइक सवारों ने पाटन का रास्ता पूछने के बहाने ई-रिक्शा रुकवाया।ई-रिक्शा रुकते ही बदमाशों ने चालक के कान पर कट्टा जैसा हथियार अड़ाकर धमकाया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला व्याख्याता से पर्स और पैसे की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने छीना-झपटी करते हुए उनका पर्स और ऑटो चालक का मोबाइल लूट लिया। इस दौरान चालक के सिर में चोट भी आई। लूट के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।महिला व्याख्याता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक वर्ष से इसी ई-रिक्शा से स्कूल आना-जाना करती हैं। उनके पर्स में ओप्पो मोबाइल, एचडीएफसी और एसबीआई के एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, घर की चाबी तथा करीब 6 हजार रुपये नकद थे। अमलेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला व्याख्याता और ई-रिक्शा चालक से हथियार के बल पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जामगांव स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पदस्थ महिला व्याख्याता स्कूल से पढ़ाकर रोज की तरह ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। ग्राम अमेरी और बटंग के बीच हाई स्कूल से करीब 400 मीटर पहले दो नकाबपोश बाइक सवारों ने पाटन का रास्ता पूछने के बहाने ई-रिक्शा रुकवाया।
ई-रिक्शा रुकते ही बदमाशों ने चालक के कान पर कट्टा जैसा हथियार अड़ाकर धमकाया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला व्याख्याता से पर्स और पैसे की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने छीना-झपटी करते हुए उनका पर्स और ऑटो चालक का मोबाइल लूट लिया। इस दौरान चालक के सिर में चोट भी आई। लूट के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।
महिला व्याख्याता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक वर्ष से इसी ई-रिक्शा से स्कूल आना-जाना करती हैं। उनके पर्स में ओप्पो मोबाइल, एचडीएफसी और एसबीआई के एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, घर की चाबी तथा करीब 6 हजार रुपये नकद थे। अमलेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *