बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर करीब 2 लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए गए। जानकारी के अनुसार सिंधी कॉलोनी निवासी विद्या मोटवानी 3 अगस्त की शाम सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। नेहरू चौक के पास ऑटो में सवार दो युवकों ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। कुछ देर बाद एक अन्य युवक भी वहां पहुंचा और तीनों ने मिलकर महिला का भरोसा जीत लिया।आरोपियों ने महिला को शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं का डर दिखाया तथा कहा कि खुले में सोने के जेवर पहनना सुरक्षित नहीं है। इसके बाद महिला को ऑटो में बैठाकर पानी पिलाया और जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह दी। महिला ने अपने सोने के कंगन और अंगूठी उन्हें सौंप दी। आरोपियों ने जेवर बांधने का नाटक कर कागज की पोटली वापस थमा दी और कुछ दूरी पर महिला को उतारकर फरार हो गए।एक हाथ में चोट और सूजन होने के कारण दूसरा कंगन नहीं निकल सका, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ऑटो चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर करीब 2 लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए गए। जानकारी के अनुसार सिंधी कॉलोनी निवासी विद्या मोटवानी 3 अगस्त की शाम सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। नेहरू चौक के पास ऑटो में सवार दो युवकों ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। कुछ देर बाद एक अन्य युवक भी वहां पहुंचा और तीनों ने मिलकर महिला का भरोसा जीत लिया।
आरोपियों ने महिला को शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं का डर दिखाया तथा कहा कि खुले में सोने के जेवर पहनना सुरक्षित नहीं है। इसके बाद महिला को ऑटो में बैठाकर पानी पिलाया और जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह दी। महिला ने अपने सोने के कंगन और अंगूठी उन्हें सौंप दी। आरोपियों ने जेवर बांधने का नाटक कर कागज की पोटली वापस थमा दी और कुछ दूरी पर महिला को उतारकर फरार हो गए।
एक हाथ में चोट और सूजन होने के कारण दूसरा कंगन नहीं निकल सका, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ऑटो चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *