रायपुर APL प्लांट में बड़ा हादसा: बॉयलर एरिया में क्रेन गिरी, एक कर्मचारी घायल; ERT ने किया रेस्क्यू, जांच शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर एरिया में कार्य के दौरान अचानक एक क्रेन गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया, जबकि अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के तुरंत बाद प्लांट की सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा। अधिकारियों के अनुसार घायल कर्मचारी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक घटनास्थल पर एकत्र हो गए, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। संबंधित विभागों को सूचना देने के साथ तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त उपकरणों और अन्य संपत्ति का निरीक्षण शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना 6 अगस्त की सुबह करीब 11:42 बजे हुई।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्लांट परिसर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *