बांग्लादेश में शाकिब अल-हसन के घर पर हमला: शेख हसीना के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, पेट्रोल बम से आग लगाने की कोशिश

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल-हसन के मगुरा स्थित आवास पर बुधवार रात अज्ञात उपद्रवियों ने हमला कर दिया। यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में शाकिब की मौजूदगी के कुछ घंटों बाद हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:45 से 9 बजे के बीच हमलावरों ने घर पर पथराव किया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। इसके बाद पेट्रोल से भरी बोतलों की मदद से घर में आग लगाने की भी कोशिश की गई। हालांकि घटना के समय घर खाली था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल शाकिब श्रीलंका में मौजूद हैं और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

शाकिब जनवरी 2024 में अवामी लीग के टिकट पर सांसद चुने गए थे। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद से वे लगातार देश से बाहर हैं। छात्र आंदोलन के दौरान चुप्पी साधने और राजनीतिक भूमिका को लेकर उनकी आलोचना हुई थी। उनके खिलाफ हत्या, गबन, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई मामलों की जांच भी चल रही है। तख्तापलट के बाद अवामी लीग नेताओं के घरों पर हुए हमलों की कड़ी में अब शाकिब का आवास भी एक बार फिर निशाना बना है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *