कांकेर में भालू का खूनी हमला: भाई-बहन समेत 3 की मौत, शवों को नोचता रहा; 3 घायल, LIVE VIDEO आया सामने

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुधवार को भालू के हमले में दर्दनाक हादसा हो गया। नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में खेत में काम कर रहे भाई-बहन पर भालू ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान हलाल जुर्री (45) और खोरीन बाई (40) के रूप में हुई है। हमले में तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जिले के एक अन्य क्षेत्र में भालू के हमले से एक महिला की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने के बाद भालू काफी देर तक दोनों शवों के पास मौजूद रहा और उन्हें नोचता रहा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि भालू के असामान्य व्यवहार की सूचना पहले ही वन विभाग को दे दी गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी भालू ने अपने शावक को भी मार डाला था, लेकिन समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर भालू की निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से जंगल और खेतों की ओर अकेले न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *