पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन की बौछारों में किया डांस; बोले- हम आतंकवादी नहीं

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युवाओं के लिए रोजगार की मांग को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले। प्रदर्शन के दौरान जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कई छात्र बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने लगे, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प हुई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। हालांकि, पानी की तेज बौछारों से पीछे हटने के बजाय कई छात्र वहीं डटे रहे और कुछ ने वाटर कैनन की बौछारों के बीच डांस करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ छात्र सड़क पर लेटकर विरोध जताते दिखाई दिए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं। उनका कहना था, "हम आतंकवादी नहीं हैं, जो हमारे खिलाफ AK-47 जैसी कार्रवाई की जाए।"

छात्रों की मुख्य मांग राज्य में हुई पेपर लीक घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की रही। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *