उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान दो कांवड़िया गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे रखी एक कांवड़ को हरिद्वार जल लेने जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों की बाइक से टक्कर लग गई। टक्कर के कारण कांवड़ खंडित हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस जब बाइक सवार कांवड़ियों को पूछताछ के लिए जीप में बैठाकर ले जा रही थी, तभी दूसरे गुट के कांवड़ियों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपियों को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे एक सिपाही के हाथ, कंधे और चेहरे पर चोटें आईं।इधर, सोमवार को गाजियाबाद के मुरादनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और एंबुलेंस की टक्कर के बाद कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने दिल्ली-मेरठ रोड जाम कर दिया था। वहीं लखनऊ में स्कूल वैन में तोड़फोड़ की घटना सामने आई, जहां वैन में मौजूद मासूम बच्चे दहशत में आ गए। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी घटनाओं में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान दो कांवड़िया गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे रखी एक कांवड़ को हरिद्वार जल लेने जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों की बाइक से टक्कर लग गई। टक्कर के कारण कांवड़ खंडित हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस जब बाइक सवार कांवड़ियों को पूछताछ के लिए जीप में बैठाकर ले जा रही थी, तभी दूसरे गुट के कांवड़ियों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपियों को बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे एक सिपाही के हाथ, कंधे और चेहरे पर चोटें आईं।
इधर, सोमवार को गाजियाबाद के मुरादनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और एंबुलेंस की टक्कर के बाद कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने दिल्ली-मेरठ रोड जाम कर दिया था। वहीं लखनऊ में स्कूल वैन में तोड़फोड़ की घटना सामने आई, जहां वैन में मौजूद मासूम बच्चे दहशत में आ गए। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी घटनाओं में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *