रायपुर। राजधानी रायपुर में 45 करोड़ रुपए के नकली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक कारोबारी से 1 करोड़ 13 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, प्राइवेट फर्म संचालक उमेश गुप्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर नकली नोटों से जुड़ा वीडियो देखने के बाद उनकी आरोपियों से पहचान हुई। इसके बाद रायपुर और महाराष्ट्र में कई दौर की मुलाकातें हुईं। आरोपियों ने खुद को बड़े नेटवर्क से जुड़ा बताते हुए 45 करोड़ रुपए के नकली नोट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। सौदे के तहत कारोबारी ने अलग-अलग चरणों में कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपए एडवांस के रूप में आरोपियों को दे दिए।रकम मिलने के बाद आरोपी लगातार नकली नोटों की खेप तैयार होने, सुरक्षा कारणों और डिलीवरी में देरी का हवाला देकर समय टालते रहे। काफी समय बीतने के बावजूद न तो कथित नकली नोट मिले और न ही एडवांस की रकम वापस की गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस होटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, यात्रा संबंधी दस्तावेज और महाराष्ट्र में हुई बैठकों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या इसी तरह की अन्य घटनाओं से भी इसका संबंध है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में 45 करोड़ रुपए के नकली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक कारोबारी से 1 करोड़ 13 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्राइवेट फर्म संचालक उमेश गुप्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर नकली नोटों से जुड़ा वीडियो देखने के बाद उनकी आरोपियों से पहचान हुई। इसके बाद रायपुर और महाराष्ट्र में कई दौर की मुलाकातें हुईं। आरोपियों ने खुद को बड़े नेटवर्क से जुड़ा बताते हुए 45 करोड़ रुपए के नकली नोट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। सौदे के तहत कारोबारी ने अलग-अलग चरणों में कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपए एडवांस के रूप में आरोपियों को दे दिए।
रकम मिलने के बाद आरोपी लगातार नकली नोटों की खेप तैयार होने, सुरक्षा कारणों और डिलीवरी में देरी का हवाला देकर समय टालते रहे। काफी समय बीतने के बावजूद न तो कथित नकली नोट मिले और न ही एडवांस की रकम वापस की गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस होटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, यात्रा संबंधी दस्तावेज और महाराष्ट्र में हुई बैठकों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या इसी तरह की अन्य घटनाओं से भी इसका संबंध है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *