मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बाइक सवारों को कार से टक्कर मारकर एक महिला की मौत और दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तखतपुर नगर पालिका के चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर (CMO) अमरेश सिंह (58) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कोडा कार चला रहा था। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला की है।1 अगस्त 2026 को शिक्षक नगर पंडरिया निवासी विश्वनाथ बसोर की भाभी किरण बसोर, भुनेश्वर साहू और हेमलता साहू शादी समारोह से लौट रहे थे। ग्राम बरेला के पास सड़क पर गाय होने के कारण उन्होंने बाइक किनारे रोक दी। इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही 'CMO (UAD) CG Government' लिखी स्कोडा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हेमलता साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान कार की 'CMO' लिखी नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई। जांच में पता चला कि आरोपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। पुलिस ने स्कोडा कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बाइक सवारों को कार से टक्कर मारकर एक महिला की मौत और दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तखतपुर नगर पालिका के चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर (CMO) अमरेश सिंह (58) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कोडा कार चला रहा था। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला की है।
1 अगस्त 2026 को शिक्षक नगर पंडरिया निवासी विश्वनाथ बसोर की भाभी किरण बसोर, भुनेश्वर साहू और हेमलता साहू शादी समारोह से लौट रहे थे। ग्राम बरेला के पास सड़क पर गाय होने के कारण उन्होंने बाइक किनारे रोक दी। इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही 'CMO (UAD) CG Government' लिखी स्कोडा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हेमलता साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान कार की 'CMO' लिखी नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई। जांच में पता चला कि आरोपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। पुलिस ने स्कोडा कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *