हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में वेतन गबन: महिला कर्मचारी के खाते से ₹1.49 लाख ट्रांसफर कराने के आरोप में तत्कालीन कुलसचिव गिरफ्तार

दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है। दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से कथित तौर पर ₹1,49,384 का गबन करने के आरोप में विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

मामले की शुरुआत महिला कर्मचारी शुभांगी मराठे की शिकायत से हुई, जिसने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने वेतन में अनियमितता की जानकारी दी। शिकायत के बाद गठित जांच समिति ने बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच की। रिपोर्ट में सामने आया कि कर्मचारी को प्रतिमाह मिलने वाले वेतन का बड़ा हिस्सा कथित रूप से दबाव बनाकर PhonePe और Paytm के माध्यम से दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कराया जाता था।

जांच के अनुसार फरवरी 2025 से जुलाई 2026 के बीच कुल ₹1.49 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई। दस्तावेजी साक्ष्य मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मोहन नगर पुलिस ने बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल भुगतान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक जांच जारी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *