बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 'CMO' लिखी स्कोडा कार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से टूटी हुई 'CMO' लिखी नंबर प्लेट बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अमरेश सिंह अपने एक साथी के साथ स्कोडा कार से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार मौके से फरार हो गई। बाद में संबंधित स्कोडा कार क्षतिग्रस्त अवस्था में नगर पालिका परिसर में खड़ी मिली, जबकि चालक मौके से गायब बताया जा रहा है।हादसे में ग्राम मझगांव निवासी किरण बांसोड़ (36) और हेमलता साहू (39) की मौके पर मौत हो गई। वहीं भुनेश्वर साहू (32) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 'CMO' लिखी स्कोडा कार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से टूटी हुई 'CMO' लिखी नंबर प्लेट बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अमरेश सिंह अपने एक साथी के साथ स्कोडा कार से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार मौके से फरार हो गई। बाद में संबंधित स्कोडा कार क्षतिग्रस्त अवस्था में नगर पालिका परिसर में खड़ी मिली, जबकि चालक मौके से गायब बताया जा रहा है।
हादसे में ग्राम मझगांव निवासी किरण बांसोड़ (36) और हेमलता साहू (39) की मौके पर मौत हो गई। वहीं भुनेश्वर साहू (32) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *