छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी का मोबाइल बंद मिलने से नाराज थी और पुलिस से उसे थाने बुलाकर दोनों की शादी कराने की मांग कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और करीब चार से पांच घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।पुलिस के मुताबिक, युवती ने पहले अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसी मामले में बयान दर्ज कराने के लिए उसे शुक्रवार को थाने बुलाया गया था। बयान की प्रक्रिया के दौरान वह अचानक रेडियो टावर पर चढ़ गई। घटना के समय उसके परिजन, गांव के सरपंच, उपसरपंच और कई ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे। सभी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग पर अड़ी रही।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मी टावर पर चढ़े और काफी समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। फिलहाल पुलिस युवती की शिकायत और पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी का मोबाइल बंद मिलने से नाराज थी और पुलिस से उसे थाने बुलाकर दोनों की शादी कराने की मांग कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और करीब चार से पांच घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
पुलिस के मुताबिक, युवती ने पहले अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसी मामले में बयान दर्ज कराने के लिए उसे शुक्रवार को थाने बुलाया गया था। बयान की प्रक्रिया के दौरान वह अचानक रेडियो टावर पर चढ़ गई। घटना के समय उसके परिजन, गांव के सरपंच, उपसरपंच और कई ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे। सभी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग पर अड़ी रही।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मी टावर पर चढ़े और काफी समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। फिलहाल पुलिस युवती की शिकायत और पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *