बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी राहुल उर्फ विकेश कंवर (46) ने कथित तौर पर जेल परिसर स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह का रहने वाला था और पिछले करीब 10 वर्षों से जेल में बंद था।जानकारी के अनुसार, गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार की जाती है, जिसका उपयोग जेल की रसोई में भोजन पकाने के लिए किया जाता है। घटना के समय प्लांट चालू था। बताया जा रहा है कि कैदी अचानक वहां पहुंचा और जलती भट्ठी में छलांग लगा दी। जेलकर्मी उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में बिलासपुर सेंट्रल जेल में यह पांचवें बंदी की मौत है। इससे पहले भी जेल में हत्या, संदिग्ध मौत, मोबाइल और नशे के सामान की बरामदगी जैसे मामलों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी राहुल उर्फ विकेश कंवर (46) ने कथित तौर पर जेल परिसर स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह का रहने वाला था और पिछले करीब 10 वर्षों से जेल में बंद था।
जानकारी के अनुसार, गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार की जाती है, जिसका उपयोग जेल की रसोई में भोजन पकाने के लिए किया जाता है। घटना के समय प्लांट चालू था। बताया जा रहा है कि कैदी अचानक वहां पहुंचा और जलती भट्ठी में छलांग लगा दी। जेलकर्मी उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में बिलासपुर सेंट्रल जेल में यह पांचवें बंदी की मौत है। इससे पहले भी जेल में हत्या, संदिग्ध मौत, मोबाइल और नशे के सामान की बरामदगी जैसे मामलों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *