चलती ट्रेन में 2.74 लाख के गहने चोरी: 'पेपर गैंग' के 6 सदस्य गिरफ्तार, होटल में ठहरकर अगली वारदात की बना रहे थे योजना

बिलासपुर में रेलवे यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय 'पेपर गैंग' का बड़ा खुलासा हुआ है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बिहार के मुंगेर निवासी छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 12 जुलाई को टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में रायगढ़ निवासी यज्ञ नारायण सोनी के परिवार के प्लास्टिक बॉक्स से करीब 2.74 लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी किए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज, रेलवे स्टेशनों की निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाया। जांच में पता चला कि आरोपी बिलासपुर के एक होटल में ठहरे हुए थे और ट्रेन में एक और चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना रणजीत कुमार मंडल और दीपक कुमार मंडल अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। यह गिरोह भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर गहने और कीमती सामान चोरी करता था। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *