दुर्ग शहर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख रुपए चोरी करने की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने हुई, जहां कारोबारी प्रमोद महेश्वरी अपनी स्विफ्ट कार खड़ी कर दूसरी बाइक से काम से चले गए थे। कार में एक काले रंग के बैग में 4.90 लाख रुपए रखे थे, जिसे उन्हें एक पार्टी को भुगतान के लिए ले जाना था।कुछ देर बाद उत्सव शोरूम के संचालक ने फोन कर सूचना दी कि कार का अगला बायां शीशा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर प्रमोद महेश्वरी ने देखा कि नकदी से भरा बैग गायब था। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी कारोबारी का घर से ही पीछा कर रहा था और उचित मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग शहर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख रुपए चोरी करने की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने हुई, जहां कारोबारी प्रमोद महेश्वरी अपनी स्विफ्ट कार खड़ी कर दूसरी बाइक से काम से चले गए थे। कार में एक काले रंग के बैग में 4.90 लाख रुपए रखे थे, जिसे उन्हें एक पार्टी को भुगतान के लिए ले जाना था।
कुछ देर बाद उत्सव शोरूम के संचालक ने फोन कर सूचना दी कि कार का अगला बायां शीशा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर प्रमोद महेश्वरी ने देखा कि नकदी से भरा बैग गायब था। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी कारोबारी का घर से ही पीछा कर रहा था और उचित मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *