झारखंड के वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर उर्फ साबिर आलम और उसके साथियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे कामरान आलम समेत कई आरोपियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि खरसिया नाका के व्यवसायी अबू मोहम्मद पर पहले दर्ज कराए गए मामलों को वापस लेने का दबाव बनाया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।शिकायत के अनुसार 3 जनवरी, 4 जनवरी और 17 मार्च 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कामरान आलम, शब्बीर आलम, इरशाद आलम, जिसान आलम, दिलशाद आलम, सलमान, मोहम्मद साद, खुशबास और नौसाद ने व्यवसायी को धमकाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पा चुका शब्बीर आलम वर्ष 2013 में हाईकोर्ट से पेशी के दौरान फरार हो गया था। हाल ही में झारखंड पुलिस उसे गिरफ्तार करने अंबिकापुर पहुंची थी, लेकिन सहयोगियों की मदद से वह फिर फरार हो गया। अब पुलिस उसके आर्थिक नेटवर्क, जमीन कारोबार और सहयोगियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।
झारखंड के वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर उर्फ साबिर आलम और उसके साथियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे कामरान आलम समेत कई आरोपियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि खरसिया नाका के व्यवसायी अबू मोहम्मद पर पहले दर्ज कराए गए मामलों को वापस लेने का दबाव बनाया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत के अनुसार 3 जनवरी, 4 जनवरी और 17 मार्च 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कामरान आलम, शब्बीर आलम, इरशाद आलम, जिसान आलम, दिलशाद आलम, सलमान, मोहम्मद साद, खुशबास और नौसाद ने व्यवसायी को धमकाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पा चुका शब्बीर आलम वर्ष 2013 में हाईकोर्ट से पेशी के दौरान फरार हो गया था। हाल ही में झारखंड पुलिस उसे गिरफ्तार करने अंबिकापुर पहुंची थी, लेकिन सहयोगियों की मदद से वह फिर फरार हो गया। अब पुलिस उसके आर्थिक नेटवर्क, जमीन कारोबार और सहयोगियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *