छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में बुधवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे प्लांट के इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।घायलों की पहचान प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू के रूप में हुई है। सभी को तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो का उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से यह दुर्घटना हुई। विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही की पुष्टि हो सकेगी।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में बुधवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे प्लांट के इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से वहां काम कर रहे चार श्रमिक इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
घायलों की पहचान प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू के रूप में हुई है। सभी को तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से यह दुर्घटना हुई। विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही की पुष्टि हो सकेगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *