दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब गांव की एक युवती किसी काम से उसे बुलाने घर पहुंची। दरवाजा खुला होने पर अंदर जाने पर छात्रा फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मृतका की मां, बड़ी बहन, दादा और दादी अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के स्कूल पहुंचकर उसकी सहेलियों और शिक्षकों से भी पूछताछ की, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है जिससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सके।परिजनों के अनुसार छात्रा ने घटना से एक रात पहले खाना नहीं खाया था और वह सामान्य से अधिक शांत थी। पुलिस अब छात्रा के मोबाइल फोन, हाल की गतिविधियों, दिनचर्या और उसके परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने आएगा।
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव में 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब गांव की एक युवती किसी काम से उसे बुलाने घर पहुंची। दरवाजा खुला होने पर अंदर जाने पर छात्रा फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मृतका की मां, बड़ी बहन, दादा और दादी अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के स्कूल पहुंचकर उसकी सहेलियों और शिक्षकों से भी पूछताछ की, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है जिससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सके।
परिजनों के अनुसार छात्रा ने घटना से एक रात पहले खाना नहीं खाया था और वह सामान्य से अधिक शांत थी। पुलिस अब छात्रा के मोबाइल फोन, हाल की गतिविधियों, दिनचर्या और उसके परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने आएगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *