बिलासपुर में फर्जी पहचान से युवती को फंसाया: अश्लील वीडियो बनवाकर 10 लाख की ब्लैकमेलिंग, कटनी से आरोपी युवती गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऑनलाइन दोस्ती के नाम पर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तारबाहर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को फर्जी पहचान बनाकर लंबे समय तक झांसे में रखा गया। आरोपी युवती ने खुद को लड़का बताकर पीड़िता से दोस्ती की और विश्वास जीतने के बाद साजिश के तहत उसका आपत्तिजनक वीडियो बनवाकर अपने पास मंगवा लिया।

इसके बाद आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता से 10 लाख रुपए की मांग की। जब पीड़िता ने रकम देने से इनकार किया तो आरोपी ने वीडियो उसके भाई के व्हाट्सएप पर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के भाई ने तुरंत वीडियो डिलीट कर दिया और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवती मध्यप्रदेश के कटनी जिले के शास्त्री नगर की रहने वाली है। तारबाहर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है या नहीं। मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *