छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर पर करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने के लिए हथियार के दम पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मालवीय नगर निवासी प्रविंदर सिंह चाने ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि डिपरापारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और लाइसेंसी बंदूक दिखाकर रजिस्ट्री सहित अन्य दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए।शिकायत के अनुसार, सिकोला बायपास स्थित अंजनी मैरिज पैलेस के आसपास की जमीन पर वर्ष 2017-18 से कब्जा किया गया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के डर के कारण कोई खरीदार जमीन खरीदने के लिए आगे नहीं आया, जिससे उन्हें मजबूरी में बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर जमीन बेचनी पड़ी। आरोप है कि सौदा होने के बाद भी पूरी रकम का भुगतान नहीं किया गया और पैसे मांगने पर झूठे मामलों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित ने व्हाट्सएप पर मिली धमकी के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं। उनका आरोप है कि आरोपी ने बाद में मैसेज डिलीट कर दिया, लेकिन उससे पहले सबूत सुरक्षित कर लिए गए थे। मोहन नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर पर करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने के लिए हथियार के दम पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मालवीय नगर निवासी प्रविंदर सिंह चाने ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि डिपरापारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और लाइसेंसी बंदूक दिखाकर रजिस्ट्री सहित अन्य दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए।
शिकायत के अनुसार, सिकोला बायपास स्थित अंजनी मैरिज पैलेस के आसपास की जमीन पर वर्ष 2017-18 से कब्जा किया गया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के डर के कारण कोई खरीदार जमीन खरीदने के लिए आगे नहीं आया, जिससे उन्हें मजबूरी में बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर जमीन बेचनी पड़ी। आरोप है कि सौदा होने के बाद भी पूरी रकम का भुगतान नहीं किया गया और पैसे मांगने पर झूठे मामलों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने व्हाट्सएप पर मिली धमकी के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं। उनका आरोप है कि आरोपी ने बाद में मैसेज डिलीट कर दिया, लेकिन उससे पहले सबूत सुरक्षित कर लिए गए थे। मोहन नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *