दंतेवाड़ा में ओवर स्पीड बस पलटी: 5 यात्री घायल, ड्राइवर फरार; कंडक्टर समेत घायलों का अस्पताल में इलाज

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से किरंदुल जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस भांसी थाना क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्री और कंडक्टर घायल हो गए। सूचना मिलते ही भांसी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों का इलाज बचेली अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि अन्य को बेहतर उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बस रायपुर से जगदलपुर होते हुए दंतेवाड़ा और फिर किरंदुल जा रही थी। दंतेवाड़ा के बाद बस में करीब 12 से 15 यात्री ही बचे थे। भांसी के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार मानी जा रही है। थाना प्रभारी निर्मल वर्मा ने बताया कि ओवर स्पीड के कारण दुर्घटना होने की आशंका है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *