अमेरिका के सिएटल फूड फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग: 2 की मौत, बच्चे समेत 5 घायल; खाने का सामान लेकर लौट रहे थे लोग तभी चली गोलियां

अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के सिएटल शहर में आयोजित प्रसिद्ध 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान रविवार शाम अचानक हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दो वर्षीय बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक 56 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे फूड स्टॉल से खाना लेकर लौट रहे थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी। कुछ ही सेकंड में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कई लोग पास के भवनों और चिल्ड्रन्स म्यूजियम में छिप गए। घटना के बाद पूरे फेस्टिवल परिसर को खाली कराया गया और भारी संख्या में पुलिस व आपातकालीन दल मौके पर पहुंच गए।

वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने घटना पर दुख जताते हुए स्थानीय पुलिस की मदद के लिए SWAT टीम तैनात करने की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर कौन था और गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी। मामले की जांच जारी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *