बलौदाबाजार/धमतरी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े 11.38 करोड़ रुपए के कथित लोन घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ा एक्शन लेते हुए धमतरी की केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, उसकी डायरेक्टर राजलक्ष्मी सराफ, अभिषेक गुप्ता, गारंटर कुशल सोनी समेत अज्ञात बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में बैंक ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने लोन राशि का गलत उपयोग कर बैंक को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया।CBI की जांच के अनुसार कंपनी को अप्रैल 2023 में 15 करोड़ रुपए की Export Packing Credit (EPC) सुविधा मंजूर हुई थी। आरोप है कि कंपनी ने कैश क्रेडिट (CC) खाते से रकम निकालकर अपनी सहयोगी फर्मों के खातों में ट्रांसफर की और उसी दिन पैकिंग क्रेडिट खाते में जमा कर भुगतान दिखाया। इस तरह करीब 4.51 करोड़ रुपए की राशि को विभिन्न खातों के माध्यम से घुमाकर समायोजित किया गया।बैंक के अनुसार कंपनी समय पर लोन नहीं चुका सकी, जिसके बाद 12 अक्टूबर 2024 को खाता NPA घोषित कर दिया गया। 31 जनवरी 2026 तक बैंक का 11.38 करोड़ रुपए बकाया था। CBI अब सभी वित्तीय लेन-देन, संबंधित कंपनियों, बैंक अधिकारियों और संदिग्धों की भूमिका की विस्तृत जांच करेगी।
बलौदाबाजार/धमतरी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े 11.38 करोड़ रुपए के कथित लोन घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ा एक्शन लेते हुए धमतरी की केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, उसकी डायरेक्टर राजलक्ष्मी सराफ, अभिषेक गुप्ता, गारंटर कुशल सोनी समेत अज्ञात बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में बैंक ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने लोन राशि का गलत उपयोग कर बैंक को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया।
CBI की जांच के अनुसार कंपनी को अप्रैल 2023 में 15 करोड़ रुपए की Export Packing Credit (EPC) सुविधा मंजूर हुई थी। आरोप है कि कंपनी ने कैश क्रेडिट (CC) खाते से रकम निकालकर अपनी सहयोगी फर्मों के खातों में ट्रांसफर की और उसी दिन पैकिंग क्रेडिट खाते में जमा कर भुगतान दिखाया। इस तरह करीब 4.51 करोड़ रुपए की राशि को विभिन्न खातों के माध्यम से घुमाकर समायोजित किया गया।
बैंक के अनुसार कंपनी समय पर लोन नहीं चुका सकी, जिसके बाद 12 अक्टूबर 2024 को खाता NPA घोषित कर दिया गया। 31 जनवरी 2026 तक बैंक का 11.38 करोड़ रुपए बकाया था। CBI अब सभी वित्तीय लेन-देन, संबंधित कंपनियों, बैंक अधिकारियों और संदिग्धों की भूमिका की विस्तृत जांच करेगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *