कैंसर ठीक करने का झांसा देकर 13.13 लाख की ठगी: टीवी पर ज्योतिष का विज्ञापन देखकर फंसा परिवार, सोना गिरवी रखकर भेजे पैसे

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कैंसर के इलाज का झूठा दावा कर एक परिवार से 13 लाख 13 हजार 673 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रेमलता चंद्राकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने धार्मिक टीवी चैनल पर प्रसारित एक ज्योतिष संस्थान का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। आरोप है कि पंडित वेद प्रकाश तिवारी और उसके सहयोगियों ने पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठानों के जरिए चौथे स्टेज के कैंसर से पीड़ित उनके पति को पूरी तरह ठीक करने का भरोसा दिलाया।

आरोपियों ने अलग-अलग पूजा, अनुष्ठान और धार्मिक प्रक्रिया के नाम पर लगातार ऑनलाइन रकम मंगवाई। पति की जान बचाने की उम्मीद में महिला ने अपना सोना गिरवी रखा, परिचितों और रिश्तेदारों से कर्ज लिया और विभिन्न बैंक खातों, फोन-पे, गूगल-पे तथा यूपीआई के माध्यम से कुल 13.13 लाख रुपए भेज दिए।

जब लंबे समय तक पति की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और महिला ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे उत्तर प्रदेश पुलिस, सीबीआई जांच और हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर डराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने वेद प्रकाश तिवारी, सृजन तिवारी, राहुल तिवारी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *