छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नेहरू पार्क में 19 वर्षीय युवती राधिका राजवाड़े की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और शक के चलते हत्या का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी रितेश राजवाड़े को देर रात हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार, राधिका सूरजपुर में एक अधिवक्ता के घर घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करती थी। रविवार शाम वह नेहरू पार्क पहुंची, जहां पहले से मौजूद आरोपी ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राधिका किसी तरह बचने के लिए पार्क में दौड़ी, लेकिन कुछ दूरी पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।इलाज के दौरान राधिका बोलने की स्थिति में नहीं थी। उसने इशारों से कागज और पेन मंगवाया और मरने से पहले आरोपी का नाम लिखकर पुलिस को बताया। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को युवती के दूसरे युवक से संबंध होने का शक था। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नेहरू पार्क में 19 वर्षीय युवती राधिका राजवाड़े की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और शक के चलते हत्या का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी रितेश राजवाड़े को देर रात हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, राधिका सूरजपुर में एक अधिवक्ता के घर घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करती थी। रविवार शाम वह नेहरू पार्क पहुंची, जहां पहले से मौजूद आरोपी ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राधिका किसी तरह बचने के लिए पार्क में दौड़ी, लेकिन कुछ दूरी पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
इलाज के दौरान राधिका बोलने की स्थिति में नहीं थी। उसने इशारों से कागज और पेन मंगवाया और मरने से पहले आरोपी का नाम लिखकर पुलिस को बताया। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को युवती के दूसरे युवक से संबंध होने का शक था। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *