बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने शहर के चर्चित कारोबारी परिवार के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शराब, जमीन और अन्य कारोबार से जुड़े राघवेंद्र सराफ और रूपेश सराफ के निवास पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों दिवंगत कारोबारी राजकुमार सराफ के बेटे हैं और वर्तमान में पारिवारिक कारोबार का संचालन कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, ED की टीम 24 जुलाई की रात ही बलौदाबाजार पहुंच गई थी और देर रात से ही संबंधित ठिकानों की निगरानी शुरू कर दी गई थी। रविवार सुबह अधिकारियों ने घर में प्रवेश कर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम भी कार्रवाई में शामिल हो गई। पिछले दो दिनों से लगातार दस्तावेजों की जांच और पूछताछ जारी है।छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड, संपत्ति के दस्तावेज, डायरी और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय कागजात जब्त कर उनकी जांच शुरू की है। कारोबार से जुड़े लोगों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों को वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।कारोबारी के घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि आसपास के लोगों में पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा का माहौल है। हालांकि, ED और आयकर विभाग की ओर से अभी तक छापेमारी के कारणों या जांच में मिली सामग्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने शहर के चर्चित कारोबारी परिवार के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शराब, जमीन और अन्य कारोबार से जुड़े राघवेंद्र सराफ और रूपेश सराफ के निवास पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों दिवंगत कारोबारी राजकुमार सराफ के बेटे हैं और वर्तमान में पारिवारिक कारोबार का संचालन कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ED की टीम 24 जुलाई की रात ही बलौदाबाजार पहुंच गई थी और देर रात से ही संबंधित ठिकानों की निगरानी शुरू कर दी गई थी। रविवार सुबह अधिकारियों ने घर में प्रवेश कर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम भी कार्रवाई में शामिल हो गई। पिछले दो दिनों से लगातार दस्तावेजों की जांच और पूछताछ जारी है।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड, संपत्ति के दस्तावेज, डायरी और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय कागजात जब्त कर उनकी जांच शुरू की है। कारोबार से जुड़े लोगों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों को वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।
कारोबारी के घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि आसपास के लोगों में पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा का माहौल है। हालांकि, ED और आयकर विभाग की ओर से अभी तक छापेमारी के कारणों या जांच में मिली सामग्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *