भिलाई नगर पालिक निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए तालाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देश पर जोन-3 की टीम ने वार्ड क्रमांक 32 स्थित दुर्गापारा तालाब के आसपास गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही नागरिकों को भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की सख्त समझाइश भी दी गई।निगम प्रशासन के अनुसार, आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान दुर्गापारा तालाब के आसपास लोगों द्वारा घरेलू कचरा फेंके जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।निर्देश के बाद जोन-3 की निगम टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थानों तथा तालाब किनारे कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चालान काटे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि वे घर का कचरा खुले स्थानों पर फेंकने के बजाय निगम की डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन वाहन को ही सौंपें, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो।निगम अधिकारियों ने कहा कि तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और जल स्रोत भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ भिलाई अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में भी गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
भिलाई नगर पालिक निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए तालाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देश पर जोन-3 की टीम ने वार्ड क्रमांक 32 स्थित दुर्गापारा तालाब के आसपास गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही नागरिकों को भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की सख्त समझाइश भी दी गई।
निगम प्रशासन के अनुसार, आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान दुर्गापारा तालाब के आसपास लोगों द्वारा घरेलू कचरा फेंके जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निर्देश के बाद जोन-3 की निगम टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थानों तथा तालाब किनारे कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चालान काटे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि वे घर का कचरा खुले स्थानों पर फेंकने के बजाय निगम की डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन वाहन को ही सौंपें, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो।
निगम अधिकारियों ने कहा कि तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और जल स्रोत भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ भिलाई अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि भविष्य में भी गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *