संसद मार्च के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। बुधवार को एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से छात्रों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के वीडियो देखने और जल्द सुनवाई करने की अपील की। इस पर CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट कहा कि अदालत को वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है और उनके पास इसके लिए समय भी नहीं है। जब वकील ने दोबारा अनुरोध किया तो CJI ने कहा, "हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए।"याचिका में दावा किया गया कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों और समर्थकों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे नीट परीक्षा व्यवस्था और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार जैसी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसी मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार किया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्र प्रदर्शन के दौरान निर्दोष छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की है।गौरतलब है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' की शुरुआत मई 2026 में CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर हुई थी, जिसके बाद यह अभियान तेजी से चर्चा में आ गया।
संसद मार्च के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। बुधवार को एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से छात्रों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के वीडियो देखने और जल्द सुनवाई करने की अपील की। इस पर CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट कहा कि अदालत को वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है और उनके पास इसके लिए समय भी नहीं है। जब वकील ने दोबारा अनुरोध किया तो CJI ने कहा, "हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए।"
याचिका में दावा किया गया कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों और समर्थकों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे नीट परीक्षा व्यवस्था और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार जैसी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इसी मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार किया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने छात्र प्रदर्शन के दौरान निर्दोष छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
गौरतलब है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' की शुरुआत मई 2026 में CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर हुई थी, जिसके बाद यह अभियान तेजी से चर्चा में आ गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *