पूर्व विधायक अरुण वोरा की माताजी श्रीमती शांति वोरा जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा जी की पूज्य माताजी, श्रीमती शांति वोरा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उनके निधन से समाज और परिवार ने एक स्नेहमयी, संस्कारी एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। इस दुःख की घड़ी में MSME के जिला अध्यक्ष श्री के. के. झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा अरुण वोरा जी एवं समस्त वोरा परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *