भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में शुक्रवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग के रॉ मटेरियल एरिया में संचालित ओवरब्रिज क्रेन का केबिन अचानक करीब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे के वक्त केबिन में मौजूद क्रेन ऑपरेटर रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।हादसे के तुरंत बाद सहकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। घायल ऑपरेटर को केबिन से निकालकर तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।इस हादसे ने एक बार फिर बीएसपी की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां हाल ही में सुरक्षा निरीक्षण भी किया गया था। इसके बावजूद ओवरब्रिज क्रेन के केबिन का इस तरह अचानक गिर जाना कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि अगर समय रहते मशीनरी और तकनीकी खामियों की सही जांच व मरम्मत की जाती, तो शायद इस तरह की दुर्घटना टाली जा सकती थी।फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर इसके पीछे रखरखाव में लापरवाही जैसे अन्य कारण हैं। बीएसपी प्रबंधन ने मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। इस घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल है, वहीं प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में शुक्रवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग के रॉ मटेरियल एरिया में संचालित ओवरब्रिज क्रेन का केबिन अचानक करीब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे के वक्त केबिन में मौजूद क्रेन ऑपरेटर रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
हादसे के तुरंत बाद सहकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। घायल ऑपरेटर को केबिन से निकालकर तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर बीएसपी की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां हाल ही में सुरक्षा निरीक्षण भी किया गया था। इसके बावजूद ओवरब्रिज क्रेन के केबिन का इस तरह अचानक गिर जाना कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है। कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि अगर समय रहते मशीनरी और तकनीकी खामियों की सही जांच व मरम्मत की जाती, तो शायद इस तरह की दुर्घटना टाली जा सकती थी।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर इसके पीछे रखरखाव में लापरवाही जैसे अन्य कारण हैं। बीएसपी प्रबंधन ने मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। इस घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल है, वहीं प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *