भिलाई में 6 नाबालिगों ने बालोद जिले के 2 युवकों का कथित फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर करीब 5 घंटे तक शहर और आसपास के इलाकों में घुमाते हुए उनके साथ मारपीट और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दोनों युवकों से नकदी, मोबाइल, चांदी के जेवर, स्कूटी और अन्य सामान लूट लिया। इतना ही नहीं, मोबाइल छीनकर पेटीएम के जरिए खाते से रकम भी ट्रांसफर कराई गई। बाद में चाकू की नोक पर दोनों युवकों से जबरन कबूलनामा वीडियो बनवाया गया, जिसमें उनसे यह कहलवाया गया कि वे स्कूटी चोरी कर बेचने आए थे।मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। FIR के मुताबिक, बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र की शिक्षक कॉलोनी निवासी युवक 2 जुलाई की रात अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था। दोनों एक बाइक और सफेद एक्टिवा स्कूटी से पहुंचे थे। तड़के करीब 4:30 बजे गदा चौक के पास उनकी स्कूटी खराब हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों से उन्होंने मैकेनिक की दुकान के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान उन युवकों ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई। पीड़ित ने इसकी कीमत 15 हजार रुपए बताई, लेकिन जब कागजात मांगे गए तो वह मौके पर नहीं दिखा सके।इसके बाद दोनों नाबालिगों ने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया और स्कूटी को चोरी की बताकर दोनों युवकों को जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्हें सेक्टर-6 साईं मंदिर के पास ले जाकर मारपीट की गई। पीड़ितों से तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, दो मोबाइल, नकदी और बिना नंबर की एक्टिवा छीन ली गई। मोबाइल लेकर पेटीएम का पिन पूछकर 18,180 रुपए भी ट्रांसफर करा लिए गए।पीड़ितों का कहना है कि सभी छह नाबालिग उन्हें नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और दुर्ग के कई इलाकों में करीब 5 घंटे तक घुमाते रहे। पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और वीडियो रिकॉर्ड कराया गया। बाद में दोनों युवक किसी तरह डौंडी पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जीरो FIR डौंडी थाना से सुपेला थाना भेजी गई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सभी 6 नाबालिगों को कस्टडी में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
भिलाई में 6 नाबालिगों ने बालोद जिले के 2 युवकों का कथित फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर करीब 5 घंटे तक शहर और आसपास के इलाकों में घुमाते हुए उनके साथ मारपीट और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दोनों युवकों से नकदी, मोबाइल, चांदी के जेवर, स्कूटी और अन्य सामान लूट लिया। इतना ही नहीं, मोबाइल छीनकर पेटीएम के जरिए खाते से रकम भी ट्रांसफर कराई गई। बाद में चाकू की नोक पर दोनों युवकों से जबरन कबूलनामा वीडियो बनवाया गया, जिसमें उनसे यह कहलवाया गया कि वे स्कूटी चोरी कर बेचने आए थे।
मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। FIR के मुताबिक, बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र की शिक्षक कॉलोनी निवासी युवक 2 जुलाई की रात अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था। दोनों एक बाइक और सफेद एक्टिवा स्कूटी से पहुंचे थे। तड़के करीब 4:30 बजे गदा चौक के पास उनकी स्कूटी खराब हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों से उन्होंने मैकेनिक की दुकान के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान उन युवकों ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई। पीड़ित ने इसकी कीमत 15 हजार रुपए बताई, लेकिन जब कागजात मांगे गए तो वह मौके पर नहीं दिखा सके।
इसके बाद दोनों नाबालिगों ने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया और स्कूटी को चोरी की बताकर दोनों युवकों को जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्हें सेक्टर-6 साईं मंदिर के पास ले जाकर मारपीट की गई। पीड़ितों से तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, दो मोबाइल, नकदी और बिना नंबर की एक्टिवा छीन ली गई। मोबाइल लेकर पेटीएम का पिन पूछकर 18,180 रुपए भी ट्रांसफर करा लिए गए।
पीड़ितों का कहना है कि सभी छह नाबालिग उन्हें नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और दुर्ग के कई इलाकों में करीब 5 घंटे तक घुमाते रहे। पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और वीडियो रिकॉर्ड कराया गया। बाद में दोनों युवक किसी तरह डौंडी पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जीरो FIR डौंडी थाना से सुपेला थाना भेजी गई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सभी 6 नाबालिगों को कस्टडी में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *