भिलाई में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का नाम एक बार फिर गंभीर आपराधिक मामले में सामने आया है। इस बार उस पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी 2 जुलाई की रात सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से लौट रहे थे। इसी दौरान रिसाली के डीपीएस चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए हमलावरों ने बेसबॉल के डंडे से उन पर हमला कर दिया। किसी तरह आगे बढ़ने की कोशिश करने पर आरोपियों ने बाइक के पहिए में डंडा फंसाकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया।आरोप है कि इसके बाद हरीश यादव ने धारदार हथियार से गले पर हमला किया, जबकि प्रखर चंद्राकर और अमन मूर्ति ने चाकू, कटर और अन्य हथियारों से पैरों और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों के जुटने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घायल की शिकायत पर पहले नेवई थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद मामला भिलाई नगर थाना स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने प्रखर चंद्राकर, हरीश यादव और अमन मूर्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि प्रखर चंद्राकर का नाम इससे पहले भी मारपीट और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
भिलाई में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का नाम एक बार फिर गंभीर आपराधिक मामले में सामने आया है। इस बार उस पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी 2 जुलाई की रात सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से लौट रहे थे। इसी दौरान रिसाली के डीपीएस चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए हमलावरों ने बेसबॉल के डंडे से उन पर हमला कर दिया। किसी तरह आगे बढ़ने की कोशिश करने पर आरोपियों ने बाइक के पहिए में डंडा फंसाकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया।
आरोप है कि इसके बाद हरीश यादव ने धारदार हथियार से गले पर हमला किया, जबकि प्रखर चंद्राकर और अमन मूर्ति ने चाकू, कटर और अन्य हथियारों से पैरों और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों के जुटने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल की शिकायत पर पहले नेवई थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद मामला भिलाई नगर थाना स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने प्रखर चंद्राकर, हरीश यादव और अमन मूर्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि प्रखर चंद्राकर का नाम इससे पहले भी मारपीट और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *