छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जन्मदिन की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी वारदात में तब्दील हो गया। उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में आयोजित एक बर्थडे पार्टी के दौरान कथित तौर पर कैंपर वाहन से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा के जन्मदिन के मौके पर मीरा रिजॉर्ट में करीब 20 से 25 दोस्त जुटे थे। देर रात तक पार्टी में नाच-गाना और शराब का दौर चलता रहा। रात करीब 1:30 बजे किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।आरोप है कि विवाद के दौरान तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन से दीपका के गरुणनगर निवासी उज्जवल सिंह को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उज्जवल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के तुरंत बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया।सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के समय पार्टी में मौजूद अन्य युवकों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद की असली वजह और पूरी घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जन्मदिन की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी वारदात में तब्दील हो गया। उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में आयोजित एक बर्थडे पार्टी के दौरान कथित तौर पर कैंपर वाहन से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा के जन्मदिन के मौके पर मीरा रिजॉर्ट में करीब 20 से 25 दोस्त जुटे थे। देर रात तक पार्टी में नाच-गाना और शराब का दौर चलता रहा। रात करीब 1:30 बजे किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन से दीपका के गरुणनगर निवासी उज्जवल सिंह को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उज्जवल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के तुरंत बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के समय पार्टी में मौजूद अन्य युवकों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद की असली वजह और पूरी घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *