आगरा में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। आरोपी ने बाथरूम का नया फर्श बनवा दिया और करीब 45 दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। इस दौरान वह पुलिस और परिवार के सामने पति की तलाश का नाटक करती रही तथा CCTV फुटेज देखते समय रोने का भी दिखावा करती रही।मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे और आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, पत्नी रूबी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने 17 मई की रात खीर में 18 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं। अगले दिन पति की मौत होने पर उसने शव को कमरे से खींचकर बाथरूम में ले जाकर गड्ढा खोदा और वहीं दफना दिया।इसके बाद आरोपी ने अपने जेठ को फोन कर बच्चों और सास को राजस्थान भेज दिया। कुछ दिनों बाद मजदूर बुलाकर बाथरूम का फर्श भी बनवा दिया ताकि किसी को शक न हो। वहीं, पति की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद वह पुलिस के साथ खोजबीन में शामिल होती रही और खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती रही।मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के बड़े भाई को रूबी के व्यवहार पर शक हुआ। बातचीत के दौरान उसने आरोपी को भरोसा दिलाया कि अगर कोई परेशानी है तो वह साथ देगा। इसके बाद रूबी ने पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बाथरूम का फर्श तुड़वाया, जहां से शव की जगह केवल कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। आरोपी ने बाथरूम का नया फर्श बनवा दिया और करीब 45 दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। इस दौरान वह पुलिस और परिवार के सामने पति की तलाश का नाटक करती रही तथा CCTV फुटेज देखते समय रोने का भी दिखावा करती रही।
मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे और आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, पत्नी रूबी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने 17 मई की रात खीर में 18 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं। अगले दिन पति की मौत होने पर उसने शव को कमरे से खींचकर बाथरूम में ले जाकर गड्ढा खोदा और वहीं दफना दिया।
इसके बाद आरोपी ने अपने जेठ को फोन कर बच्चों और सास को राजस्थान भेज दिया। कुछ दिनों बाद मजदूर बुलाकर बाथरूम का फर्श भी बनवा दिया ताकि किसी को शक न हो। वहीं, पति की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद वह पुलिस के साथ खोजबीन में शामिल होती रही और खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती रही।
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के बड़े भाई को रूबी के व्यवहार पर शक हुआ। बातचीत के दौरान उसने आरोपी को भरोसा दिलाया कि अगर कोई परेशानी है तो वह साथ देगा। इसके बाद रूबी ने पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बाथरूम का फर्श तुड़वाया, जहां से शव की जगह केवल कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *