रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। घटना पुसौर थाना क्षेत्र के बड़े भंडार रोड की है।जानकारी के अनुसार ग्राम टपरदा निवासी शंकरध्वज निषाद (40) सोमवार दोपहर किसी निजी काम से पैदल बड़े भंडार रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरध्वज निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण लगातार आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते रहे।चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। कुछ समय तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।पुलिस ने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। घटना पुसौर थाना क्षेत्र के बड़े भंडार रोड की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम टपरदा निवासी शंकरध्वज निषाद (40) सोमवार दोपहर किसी निजी काम से पैदल बड़े भंडार रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरध्वज निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण लगातार आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते रहे।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। कुछ समय तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
पुलिस ने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *